रायपुर वॉच

स्वामी आत्मानंद स्कूल को लेकर जबरदस्त रुझान, मुख्यमंत्री बघेल ने की घोषणा – छत्तीसगढ़ में जल्द खुलेंगे 50 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

Share this

रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश के लिए लोगों का जबरदस्त रुझान देखकर मुख्यमंत्री  बघेल( chief minister baghel) ने राज्य में शैक्षणिक सत्र-2022 से 50 नए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने निर्णय लिया है।

आपको बता दे कि प्रदेश के 171 स्कूलों में से 126 स्कूलों के 34 हजार 652 सीटों के लिए तकरीबन डेढ़ लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। अकेले रायपुर ( raipur)जिले में संचालित 9 सरकारी इंग्लिश( english) मीडियम स्कूलों में पहली से 12वीं तक की कक्षा में प्रवेश के लिए 27 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जबकि रायपुर जिले में संचालित इन स्कूलों में कुल उपलब्ध सीटों की संख्या करीब दो हजार है। इसी तरह राज्यभर में संचालित कुल 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक-एक सीट के पीछे कई गुना अधिक आवेदन मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ( chief minister)ने ट्वीट कर इस संबंध में घोषणा की

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस संबंध में घोषणा की है। उन्होंने अपने ट्वीट( tweet) में लिखा है कि “आगे भी जितनी जरूरत होगी उतने स्कूल तैयार होते रहेंगे। बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’’

प्रत्येक कक्षा में 10 सीटें बढ़ा ( increase) गई

स्कूलों में अब 50 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। पहले एक कक्षा में 40 विद्यार्थियों का एडमिशन ( admission)होता था। कक्षा पहली से 12वीं तक प्रत्येक कक्षा में 10 सीटें बढ़ा दी गई है। सरकार की इस योजना के तहत कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को मुफ्त में शिक्षा दे रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *