भोपाल

राम नाम जपने के बजाए ‘दिग्विजय’ नाम जपते हैं भाजपा नेता : दिग्विजय

Share this

भोपाल । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि भाजपा नेता राम नाम जपने के बजाय ‘दिग्विजय’ नाम जपते रहते हैं।

सिंह ने आज ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के कई नेता सिंह का नाम लेकर बयान दे रहे हैं। एडिट किए गए इस वीडियाे में पूरे बयान के स्थान पर सिर्फ सिंह का नाम सुनाई दे रहा है।

इस वीडियो के साथ उन्होंने ट्वीट में कहा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा के नेता राम नाम जपने के बजाय ‘दिग्विजय’ नाम जपते हैं। फिर यह भी कहते हैं कि ‘दिग्विजय’ का नाम लेने के बाद नहाना पड़ता है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो “सम्मान” उन्हें भाजपा नेताओं से मिलता है, इसके लिए वे उनके आभारी हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *