वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) को मानने वाले लोगों के जीवन में वास्तु टिप्स (Vastu Tips) का बेहद अहम रोल होता है. घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और धन-संपदा (Wealth) के लिए वास्तु शास्त्र( vastu shastra) में कुछ चीजों को घर में और घर के बाहर जगह देने की बात कही जाती है।
कुछ लोग बिना किसी जानकारी ( information) अपने घर में इमली का पौधा लगा लेते हैं, जिसे लगाना वास्तु शास्त्र( vastu shashtra) के अनुसार बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है। बल्कि कहा जाता है कि न केवल घर में बल्कि इसका घर के आस-पास होना भी शुभ नहीं होता। जिन लोगों के घर के पास इमली का पौधा लगा होता है उनके जीवन में विभिन्न प्रकार की समस्याएं ( problem)आती हैं।
बेरी का पेड़ होना अशुभ ( asubh)
वास्तु शास्त्री बताते हैं कि न घर में न घर के आसपास बेरी का पेड़ होना अशुभ होता है। कहा जाता है समस्त पौधों में से सबसे अधिक नकारात्मक( negative) प्रभाव देने वाला पौधा बेरी का ही माना जाता है। तो अगर आपके घर के पास ये पौधा लगा हो तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए, अन्यथा घर में दरिद्रता आने लगती है।
खजूर का पौधा नहीं लगाना चाहिए
वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी व्यक्ति को अपने घर में खजूर का पौधा नहीं लगाना चाहिए। अक्सर देखा जाता है जिस घर में बड़ा बगीचा आदि होता है उस घर में लोग इसे लगा लेते हैं।