अप्रैल 2022 के अंतिम दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगाने जा रहा है। इसलिए अप्रैल महीने की आखिरी तारीख कई मायनों में बेहद खास है। इस दिन शनिवार(saturday ) है और अमावस्या यानी शनिश्चरी अमावस्या भी। साथ ही एक दिन पहले अर्थात 29 अप्रैल को शनि(shani ) देव राशि बदलकर स्वराशि कुंभ राशि में गोचर करेंगे
साल का पहला सूर्य ग्रहण(Solar Eclipse)आंशिक है। इसके साथ ही यह भारत में नहीं दिखाई देगा. इसके अलावा यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर (mahasagar )में दिखाई देगा।
जाने कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण(Solar Eclipse)
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को भारत के समयानुसार मध्यरात्रि को 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।
इन राशि(rashi ) पर दिखेगा असर
मेष- सूर्य ग्रहण का असर मेष राशि वालों पर ठीक नहीं माना जा सकता है। लिहाजा इन लोगों को इस दिन बहुत संभलकर रहना चाहिए। बेहतर होगा कि यात्रा करने से भी बचें। ग्रहण के बाद स्नान-दान करें।
कर्क- कर्क राशि वालों को यह सूर्य ग्रहण मानसिक तनाव दे सकता है। बेहतर होगा कि इस दौरान ना तो कोई बड़ा फैसला लें और ना ही किसी से विवाद करें। अपनी सोच का सकारात्मक रखने की कोशिश करें।
वृश्चिकः सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है, कुछ भी बोलने से पहले सोच-विचार कर लें, विवादों में उलझने से बचें, शत्रु पक्ष से विशेष सतर्क रहें।