देश दुनिया वॉच

बच्ची को बेचने के छह साल बाद जागी मां की ममता अब मांग रही वापस

Share this

चक्रधर नगर पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी महिला के तीन बच्चे हैं। महिला के अनुसार जब वह चौथे बार गर्भवती थी उसकी मुलाकात मीता नामक महिला से हुई। उसने खुद को जबलपुर का निवासी बताया था। मीता ने महिला की आर्थिक स्थिति की जानकारी होने पर उससे गर्भस्थ शिशु के सौदे का प्रस्ताव एक अन्य महिला के माध्यम से किया। महिला दूसरों के घरों में काम कर अपने बच्चों का पालन पोषण करती हैं। उसके साथ उसके दो बेटे और एक बेटी रहती है। आर्थिक संकट झेल रही महिला को मीता ने आश्वासन दिया कि वह जबलपुर में उसकी बेटी का बेहतर परवरिश करेंगे। महिला के बेटी को जन्मदेने पर मीता ने सौदा के अनुसार उसे 80 हजार रुपये थमाया और एक सप्ताह बाद उसकी नवजात बेटी को लेकर चली गई। महिला ने बेटी के सौदे से मिली राशि को खर्च कर दिया। यह पूरा मामला महज तीन लोगों तक सिमित

कुछ दिन पहले महिला का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया और बेटी को 80 हजार में बेचने की कहानी सामने आई गई। मानवता को शर्मशार करने वाली इस सौदे की शिकायत कुछ लोगों ने गुरुवार देर शाम चक्रधर नगर थाने में की। दूसरी अगर महिला भी अपनी बेटी को वापस दिलाये की मांग पुलिस से करने लगी। चक्रधर नगर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *