तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन और पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।
ईरानी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट ने गुरुवार को यह खबर दी, जरदारी (33) ने हाल ही में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार गिर जाने के बाद गत बुधवार को रक्षा मंत्री पद की शपथ ली थी।
अब्दुल्लाहियन ने श्री जरदारी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में कहा, “मुझे उम्मीद है कि आपके कार्यकाल में दोनों देशों के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक घनिष्ठ होगें और हम इसके साक्षी बनेंगे।” उन्होंने ईरान और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक समानताओं की सराहना करते हुए दोनों देशों से ‘सभी क्षेत्रों’ में सहयोग तथा संबंधों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
जरदारी ने पाकिस्तान और ईरान के बीच अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख किया, उन्होंने कहा,“ इस्लामाबाद, तेहरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों का और विस्तार देने के लिए दृढ़ संकल्पत है। आशा है कि ईरान के साथ पाकिस्तान के आर्थिक संबंध मौजूदा बाधाओं को के समाधान के साथ गहरे होंगे। अब्दुल्लाहियन ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को ईरान आने का न्यौता दिया।

