बिज़नेस वॉच

Stock Market: शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 430 अंक फिसला, निफ्टी 17100 से नीचे

Share this

मुंबई। बाजार में बुधवार को गिरावट के साथ दिन की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 372.93 अंकों की गिरावट के साथ 56,983.68 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 127.45 अंकों की मंदी के साथ 17,073.35 अंकों पर दस्तक दी।
दबाव के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप 98.91 अंक टूटकर 24,531.34 अंक पर और स्मॉलकैप 120.63 अंक गिरकर 28798.20 अंक पर खुला।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 776.72 अंक की छलांग लगाकर 57 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 57356.61 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 246.85 अंक मजबूत होकर 17 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 17200.80 अंक पर बंद हुआ था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *