रायपुर वॉच

राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन का आगाज, कहा-गरीबों की खुशहाली सहकारिता से होगी

Share this

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) और नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक्स (नेफ्सकाब) द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

गरीबों की खुशहाली सहकारिता से होगी। सहकारिता संस्था से कम ब्याज पर ऋण मिलता है।

सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम इस सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसके साथ ही सम्मेलन में विधायक सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, पूर्व सांसद एवं कृभको के अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक्स (नेफ्सकाब) मुंबई के अध्यक्ष कोंडरू रविंदर राव, अध्यक्ष नाफेड एवं दिल्ली स्टेट को ऑपरेटिव बैंक डॉ विजेंद्र सिंह, बिहार स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग यूनियन के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह उपस्थित हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *