प्रांतीय वॉच स्पोर्ट्स वॉच

जिला फुटबॉल संघ बिलासपुर के अध्यक्ष बने अजय यादव

Share this

21 अप्रैल 2022 | बिलासपुर मे खेल के प्रति 26 वर्षो तक अपनी सेवा देने के बाद अजय सिह ने जिला फूटबॉल संघ   अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.  उन्होने सभी फुटबॉल खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों से चर्चा करने के उपरांत सभी की सहमति से एमआईसी सदस्य व रेलवे क्षेत्र के पार्षद अजय यादव को जिला फुटबॉल संघ का  अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय यादव जी विगत कई वर्षों से विभिन्न खेल संघ के साथ जुड़कर खेल प्रतियोगिता का आयोजन करा रहें है।

जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नियुक्ति होने पर अजय यादव ने कहा कि फुटबॉल खेल को बिलासपुर जिला व शहर में आगे बढ़ाएंगे। हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल आवश्यक है। प्रत्येक बच्चे को अनुशासन के साथ खेल का प्रदर्शन करना चाहिए। जीवन में कभी यह सोच कर निराश नही होना चाहिए कि हमारे पास धन और संसाधन की कमी हैं. और हम अपने खेल को आगे कैसे बढाएंगे अभावों और संसाधन की कमी के कारण कोई भी खिलाड़ी खेल से वंचित न हो ये हमारा पूरा  प्रयास रहेगा।

पार्षद अजय यादव जी जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नियुक्त होने पर महापौर रामशरण यादव जी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि शहर में खेल और खिलाड़ी के प्रति हमेशा बेहतर कार्य किया जाएगा। एमआईसी की बैठक में भी यह निर्णय लिया जा चूका है। कि शहर में एक बेहतर खेल ग्राउंड का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें फुटबॉल के खिलाड़ियों को अलग से मैदान मिलेगा । साथ ही अन्य खेलों को भी प्रोत्साहन दिया जायेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *