रायपुर। कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर में 15 से 24 अप्रैल तक 10 दिवसीय पंजाबी फूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। होटल के मोमो कैफे में शाम 7.30 से रात 11 बजे तक चल रहे इस फूड फेस्टिवल मे स्वाद के शौकीन चटखारेदार पारंपरिक पंजाबी व्यंजनों का लुत्फ ले रहे हैं। फेस्टिवल को पंजाब का रंग देने के लिए पंजाबी म्यूजिक का आयोजन भी डिनर के दौरान किया जा रहा है।
होटल के एक्जीकिटिव शेफ अनुज सिंह ने आज आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जब उत्तर भारतीय व्यंजनों की बात हो, तो सबसे पहले पंजाबी स्वाद ही याद किया जाता है। रायपुर में पंजाबी समुदाय तथा पंजाबी फूड लवर्स बड़ी संख्या में मौजूद है इसलिए पंजाबी संस्कृति का आनंद उठाने और सौहार्द बढ़ाने का इससे बेहतर अवसर और क्या हो सकता है। व्यंजनों को परंपरागत रखते हुए हमने पंजाबी स्वाद के अनुभव के लिए खास मसालों का इस्तेमाल किया है।
कोर्टयार्ड बाय मैरियट में 10 दिवसीय पंजाबी फूड फेस्टिवल 24 तक

