प्रांतीय वॉच

पांच लाख रुपए कीमत का एक क्विंटल गांजा पकड़ाया…..

Share this

बिलासपुर – पेंड्रा से गांजा लेकर शहर में खपा पाते उसके पहले ही चकरभाटा पुलिस ने छतौना के पास दो आरोपियों को धरदबोचा। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से लगभग 1 क्विंटल गांजा पुलिस ने बरामद किया। जिसकी कीमत ₹5 लाख रुपए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अति. पुलिस अधीक्षजिले में अवैध कारोबार और नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। लेकिन तस्कर किसी ना किसी तरीके से तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गांजा के एक ऐसे ही मामले में चकरभाटा थाना प्रभारी मनोज नायक और उनकी टीम ने पिकअप वाहन में गांजा तस्करी कर रहे दो लोगों को छतौना के पास पकड़ा। वही उनके कब्जे से लगभग 1 क्विंटल गांजा पुलिस ने बरामद किया। जप्त गांजे की कीमत लगभग ₹5 लाख रुपए है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *