रायपुर वॉच

ग्रीनआर्मी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न, 25 से अधिक सदस्यों ने ग्रीनआर्मी की सदस्यता ग्रहण किया

Share this
रायपुर। raipur  ग्रीनआर्मी संस्था संपूर्ण रायपुर में पर्यावरण संरक्षण हेतु संगठित रूप से कार्य कर रही है, जिसके तहत संपूर्ण रायपुर शहर को 15 जोन में विभक्त किया गया है। आज इनमें से दो जोन का शपथ ग्रहण समारोह 25 नयें सदस्यों के साथ सम्पन्न हुआ। ग्रीनआर्मी पुरानी बस्ती जोन में अध्यक्ष के रूप में  प्रकाश दिवान एवं सचिव के रूप में  जितेन्द्र कटवार ने शपथ लिया।
सिविल लाईन जोन ग्रीन आर्मी में अध्यक्ष के रूप में नेहा सालमन एवं सचिव के रूप में किर्ती वासवानी ने शपथ लिया। इस शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर संस्था अध्यक्ष एन.आर. नायडू , मोहन वल्यार्नी, हरदीप कौर, रात्रि लहरी, सुनिता चंसोरिया, लक्ष्य चौरे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ हितेश दिवान द्वारा एवं शपथ अधिकारी का कार्य संस्थापक अमिताभ दुबे द्वारा निर्वहन किया गया।
इस अवसर पर सभी नये सदस्यों को ग्रीनआर्मी का बेच, आईकार्ड, एवं पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उपस्थि सदस्यों द्वारा शहर में हो रहे पेड़ो की कटाई, गार्डनों की बर्बादी, तलाबो की रक्षा, पॉलिथीन से मुक्ति हेतु अपनी बात रखी। कार्यक्रम में डिडवानीया रेजीन्सी, हर्षित नगर, प्रियदर्शनी नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, बजाज कालोनी, के पर्यावरण प्रेमि नागरिगण उपस्थित रहे एवं सभी ने ग्रीनआर्मी संस्था में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण किया।
इस अवसर पर मोहन वल्यार्नी  ने संस्था के मुख्य उददेश्य ग्रीन रायपुर हेतु सभी से वृक्षारोपण करने का अनुरोध किया। वृक्षारोपण विशेष विजय जैन ने इस भीषण गर्मी में पौधों को बचाने हेतू पत्तो को तोड़कर पौधो को सुखने से बचाने की बात कही। योगेश यदु ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है अतः बचपन से ही बच्चों को पर्यावरण का महत्व और उनसे जुडी जानकारी बताये। कार्यक्रम की सफलता के लिये  संस्था के संस्थापक ने उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *