रायपुर। राज्य शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में प्राचार्य पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 57 कर्मचारियों की सेवाएं संबंधित विद्यालय के संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपी हैं। यह कर्मचारी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्कूलों में प्राचार्य, व्याख्याता और व्याख्याता एलबी के पद पर कार्यरत रहे हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा महानदी भवन नवा रायपुर से जारी आदेशानुसार बीजापुर जिले के उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोपालपटनम के लिए एन. राजेश, भैरमगढ़ स्कूल के लिए देवानंद मेश्राम, बस्तर जिले के स्कूल करपावण्ड विकासखण्ड बकावण्ड के लिए दसमत कश्यप, बस्तर जिले के स्कूल बास्तानार के लिएसंजय कुमार झा, बस्तर स्कूल के लिए पी.आर.लाउत्रे, दरभा स्कूल के लिए एम.जी. काछी, कांकेर जिले भानुप्रतापपुर स्कूल के लिए एस. के. भारद्वाज, अंतागढ़ स्कूल के लिए गौतम सिन्हा, कोयलीबेड़ा स्कूल के लिए आशुतोष मजुमदार, नरहरपुर स्कूल के लिए डिलेश्वर साव, कोण्डागांव जिले के विश्रामपुरी बड़ेराजपुर स्कूल के लिए शैलेन्द्र सोनी, माकड़ी स्कूल के लिए एच.आर. नाग, फरसगांव स्कूल के लिएमहावीर जायसवाल की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य पद के लिए सौंपी गई हैं।
57 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्यों की सेवाएं
