नोएडा: नोएडा में लग्जरी कार सवार की लापरवाही ने 7 लोगों को अपना शिकार बना लिया। कार सवार ने अपने वाहन की रफ्तार से 7 लोगों को रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर फरार हो गया है। घटना नोएडा के सेक्टर 113 क्षेत्र में घटी है। चार घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पर्थला खरजपुर के पास लग्जरी कार सवार ने सब्जी मंडी के पास लोगों पर अपनी गाड़ी दौड़ा दी। कार चालक ने सबसे पहले बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। वहां लोगों का हंगामा बढ़ा तो कार चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई। इसकी चपेट में आइसक्रीम का ठेला आया। इसके बाद बेलगाम कार ने एक दूसरी कार को टक्कर मारी, जिसमें दंपत्ति सवार थे।
कार सवार की रफ्तार इसके बाद भागने के चक्कर में सड़क पर पैदल जा रहे दो युवकों को अपना शिकार बना लिया। इस बेलगाम कार की रफ्तार की चपेट में 7 लोग आए। इसमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आर्टिंगा कार का नंबर टैक्सी का बताया जा रहा है। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।