रायपुर वॉच

वन कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित…अब लौटेंगे काम पर

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग के कर्मचारियों ने लगभग एक माह से जारी हड़ताल को बुधवार को स्थगित करने की घोषणा की है। जिसके बाद अब सभी कर्मचारी वापस काम पर लौटेंगे। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अगर दो महीने के भीतर सरकार उनकी मांगे नहीं मानी तो वह फिर से आन्दोलन के लिए मजबूर होंगे।

बता दें प्रदेश भर के करीब दस हजार वन कर्मचारी अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। प्रदेश भर के कर्मचारी अपने-अपने जिला मुख्यालय में धरना दे रहे थे, जबकि वन कर्मचारियों की सात मांग पूरी हो चुकी है बाकी मांगों को लेकर हड़ताल जारी था।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *