संजय महिलांग/ बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा जिला महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री मधु रॉय के नेतृत्व में जरूरतमंदों को चरण पादुका वितरण किया। इस तरह किसी पार्टी द्वारा चरण पादुका देकर जरूरतमंद को तकलीफ से निजात दिलाई गई। क्योंकि अभी गर्मी इतनी बढ़ी है कि पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। ऐसे में जरूरतमंदों की तलाश कर उन्हें चरण पादुका देकर उनकी तकलीफ दूर करने का अनूठा प्रयास भाजपाइयों ने किया। बदले में जरूरतमंद लोगों ने भाजपा के लोगों को दुआए दी।
रॉय ने बताया कि हमारी मार्गदर्शक सरोज पांडे ने पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि तपती धूप और गर्मी में जो अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति हैं जो बिना चरण पादुका के विचरण करते हैं इस चिलचिलाती धूप में जिनका पैर जलता है इस स्थापना दिवस में हमारे कार्यकर्ता उन लोगों के पास जाए और उन्हें अपने हाथों से चरण पादुका को दे पहनाए। इस आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी 10 मंडलों में घूम घूम कर अपने कार्यकर्ताओं के साथ दीदी सरोज पांडे के आह्वान को पूरा किया।
नवागढ़ विधानसभा में अभियान का नेतृत्व कर रही दुर्गा सोनी, अमिता बघेल, उमा मिश्रा, सती सिन्हा ने कहा कि सरोज पांडे जी के आह्वान पर हमने आज उन मजदूर वर्ग को उन बच्चों को उन महिलाओं को उन वंचित लोगों को चरण पादुका का वितरण किया जो इस चिलचिलाती धूप में इन गर्मियों में बिना चरण पादुका के चलते हैं और आज हमारा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाना भी सार्थक हो गया। जब हमने उन्हें चरण पादुका दिया और उनके चेहरे की खुशी देखते बन रही थी। इस दौरान सरिता कुम्भकार, बिनो सोनकर, खेमिन बाई, खिलेश्वरी देवांगन, कांति सोनकर, उत्तरा सोनकर, गंगोत्री मिश्रा, मीना साहू, दुर्गा साहू, पुष्पा मात्रे, राधा सिन्हा, रीमा टुटेजा, नेहा तिवारी, ललिता देवांगन, गंगोत्री सिन्हा, चंद्रिका साहू, रामेश्वरी यादव, सत्यवती यादव आदि उपस्थित रही।
बेमेतरा विधानसभा में अभियान नेतृत्वकर्ता जिलाध्यक्ष लता वर्मा, सावित्री रजक, निशा चौबे, परमिला साहू, हेमलता वर्मा, सन्ध्या नायक, द्रौपदी साहू भारतीय जनता पार्टी सदैव ही दीन दुखियों की मदद करने में सेवा करने में आगे रहती है और आज भी अपने स्थापना दिवस में ऐसा कार्य करके हमने या फिर साबित किया है कि अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान ही भाजपा का संकल्प है। साजा विधानसभा से अभियान की नेतृत्वकर्ता सरिता जैन, मधु राजपूत, दुर्गा योगी, हर्षा शर्मा, विनीता अग्रवाल ने चरण पादुका का वितरण किया।
महिला समूह भी आई आगे,
सरोज पांडेय के आह्वाहन पर जिले कई महिला समूह भी आगे आई। उन्होंने भी जगह-जगह शिविर लगाकर जरूरतमन्दों को चरण पादुकाएं वितरित किया। समिति सदस्यों ने कहा कि यह नेक कार्य राजनीति से ऊपर है इसलिए हम सभी सुश्री पांडेय के इस अभियान का समर्थन करते है।