बिलासपुर | 8 अप्रैल 2022 | खैरागढ़ विधानसभा में 12 अप्रैल को विधानसभा का उपचुनाव संपन्न होना है इसे लेकर प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है कांग्रेस में जहां पूरा संगठन खैरागढ़ में प्रचार कर रहा है तो वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद चुनाव प्रचार की कमान थामे हुए हैं इधर भाजपा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बेलतरा विधायक रजनीश सिंह प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवनी सभी एक साथ चुनावी जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंगल को जिताने के लिए मतदाताओं को अपने प्रति आकर्षित कर रहे हैं.
भाजपा प्रदेश संगठन भी पूरी तरह से खैरागढ़ के उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता इन दिनों खैरागढ़ में चुनाव प्रचार कर पार्टी प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में मतदाताओं से अपील कर रहे हैं इसी कड़ी में मस्तूरी विधानसभा के देवरीखुर्द से भी भाजपा कार्यकर्ताओं का दल बिज्जू राव के नेतृत्व में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने खैरागढ़ विधानसभा पहुंचे है।
Kamlesh Lavhatre