प्रांतीय वॉच

विधानसभा निर्वाचन-2018 में अधिग्रहित वाहनों के शेष किराये का होगा भुगतान 07 जून तक कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है किराया

विधानसभा निर्वाचन-2018 में अधिग्रहित वाहनों के शेष किराये का होगा भुगतान 07 जून तक कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है किराया
Share this

कोण्डागांव | 07 अप्रैल 2022 | कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार विधानसभा निर्वाचन-2018 के अंतर्गत कोण्डागांव जिले में समाहित विधानसभा क्षेत्र 82-केशकाल, 83-कोण्डागांव एवं 84-नारायणपुर (आंशिक) के निर्वाचन के दौरान अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान की राशि का भुगतान जिला परिवहन अधिकारी, जिला-कोण्डागांव के द्वारा किया गया है।

जिन वाहन मालिकों के द्वारा आज पर्यन्त तक वाहन किराया की राशि प्राप्त नहीं किया गया है, वे वाहन मालिक वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आर.सी.), वाहन अधिग्रहण आदेश तथा बैंक खाता पास बुक की छायाप्रति सहित कार्यालय कलेक्टर परिसर, कक्ष क्रमांक-65, सामान्य निर्वाचन शाखा में उपस्थित होकर दिनांक 08 अप्रैल से 07 जून 2022 तक 03 माह की अवधि के मध्य किराया राशि प्राप्त किया जा सकता है।

 

जिला जनसम्पर्क कार्यालय कोण्डागांव

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *