पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच

सरोज पांडेय निरंतर गरीबों की सेवा में कार्यरत : विकास दीवान

सरोज पांडेय निरंतर गरीबों की सेवा में कार्यरत : विकास दीवान
Share this

नवागढ़ मण्डल में किया गया चरण पादुका वितरण

नवागढ़ | 07 अप्रैल | बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद  सरोज पांडेय के आह्वाहन पर इस बार भीषण गर्मी के मद्देनजर प्रदेश में जरूरतमंदो को चरण पादुका वितरण अभियान के तहत जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के निर्देश पर नवागढ़ मण्डल में भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व में जरूरतमंदों को चरण पादुका वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान  मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश निषाद ,महिला मोर्चा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान गरीबों को महामंत्री दीवान ने स्वयं चरण पादुका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारी नेता पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे ने भीषण गर्मी को देखते हुए गरीब असहाय लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चरण पादुका वितरण अभियान चलाने का आवाहन किया है। उनके इस पहल का अनुसरण करते हुए हम सब ने नवागढ़ मंडल में चरण पादुकाओं का वितरण किया। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो निस्सहाय एवं गरीबों के लिए सोचती है। पहले भी नवागढ़ मंडल में कोरोनाकाल से लेकर मंदी के दौर में अनेक प्रकार के सेवा कार्यक्रम चलाए गए हैं और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग ने कहा कि सरोज पांडे हम सबकी मार्गदर्शक है उनके दिखाए गए रास्तों पर चलकर हम गरीबों की सेवा के लिए निरंतर कार्यरत हैं। निराश्रित और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। भाजपा का कार्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। उस कार्य को लगातार किया जाता रहेगा।

इस दौरान रमणीक गुप्ता, भुखन पूरी गोस्वामी, टिकम गोस्वामी, धनीराम निर्मलकर, श्रीकांत ठाकुर,मिथलेश सोनकर, सरीता कुम्भकार,बिनो सोनकर, कांति सोनकर, गंगोत्री मिश्रा, मोहन चेलक, कृष्णा ध्रुव, उत्तरा सोनकर, ईश्वर कुम्भकार, दिनेश सोनकर, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, राजा खान, हेमा यादव, अवतार यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *