महासमुंद | 07 अप्रैल | संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान को छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूरों का अपमान बताया है। खैरागढ़ उपचुनाव के प्रचार में पहुंचे केन्द्रीय जनशक्ति मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि किसानों का धान का 2800 रु. प्रदान करना प्रदेश को दिवालियापन की ओर ले जाएगा. इस बयान से पूरे किसान वर्ग में भाजपा के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है।
जारी प्रेस नोट में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा केंद्र की सरकार विगत 10 सालों से किसानों की आय दोगुनी करने की बात तो कर रही है किंतु अब तक यह सिर्फ कागजों में ही देखने को मिल रही है। धरातल पर कहीं किसानों की आय दोगुनी करने की कोई योजना नहीं दिखती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज प्रदेश काफी खुशहाल है। किसान, मजदूर भी काफी संतुष्ट है। विषम परिस्थिति कोरोना काल में भी उन्होंने किसानों को समय पर भुगतान करते हैं, छत्तीसगढ़ के किसानों को आर्थिक मंदी का दौर देखने को नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि आज जब से कांग्रेस की सरकार बनी हैं तब से किसानों के लिए लगातार कर्जा माफी , किसान न्याय योजना के तहत धान की खरीदी फिर मक्का, कोदो कुट्टी की खरीदी, भूमिहीन किसान मजदूरों के लिए ₹9000 सालाना की घोषणा, प्रदेश सरकार के किसान, मजदूर के प्रति संवेदनशीलता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज गांव में जो खेती से दूर हो रहे थे आज फिर किसान न्याय योजना की वजह से खेती से जुड़ रहे हैं ,साथ ही साथ प्रदेश के धान का उत्पादन और धान खरीदा का आंकड़ा देखें तो कई गुना बढ़ा हुआ है इसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ बयान देती है जबकि कांग्रेस किसान मजदूरों के साथ खड़ी होकर उनके लिए निरंतर योजनाएं बना रही है।
Vinod Sevan Lal Chandrakar

