रतनपुर | 06 अप्रैल | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार दोपहर रतनपुर पहुंचे,इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां महामाया का विधिवत पूजा कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की साथ ही साथ प्रदेश वासियों को नवरात्र पर्व की बधाई दी.
मुख्यमंत्री के साथ कृषि एवम जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी मां महामाया का दर्शन कर प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की. मंगलवार दोपहर महामाया हेलीपैड में मुख्यमंत्री का आगमन हुआ जहां भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया.
मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुवे सभी को नवरात्रि पर्व की बधाईयां दी. इस दौरान मां महामाया ट्रस्ट अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोथलिया,कमिश्नर संजय अलंग, कलेक्टर सारांश मित्तर, एसपी पारुल माथुर, एसडीओपी कोटा आशीष अरोरा ,थाना प्रभारी रतनपुर शांत कुमार साहू,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सूर्या सहित भारी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.