रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री उइके ने पंजाब के राज्यपाल  पुरोहित से की सौजन्य भेंट

Share this

विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
रायपुर/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज पंजाब के राज्यपाल  बनवारी लाल पुरोहित से राजभवन चंडीगढ़ में सौजन्य भेंट की। दोनों ही राज्यपालों ने एक-दूसरे को नवरात्रि एवं रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और देश-प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक, जनजातीय समुदाय से जुड़े विषय सह अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने पंजाब के राज्यपाल पुरोहित को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। चंडीगढ़-पंजाब के राज्यपाल श्री पुरोहित ने भी राज्यपाल सुश्री उइके को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *