संजय महिलांग/ नवागढ़। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मंडल के तत्वधान में होली मिलन एवं विजय उत्सव समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के प्रतिनिधि स्वरूप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश पांडे शामिल हुए। साथ ही अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेंद्र वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष फिरतुराम साहू, के साथ-साथ पूर्व जनसंघ के जमाने से कार्यरत नरेंद्र शर्मा,मनहरण ठाकुर,छन्नू गुप्ता, त्रिलोक साहू,महावीर साहू,रामशरण साहू,विष्णु ठाकुर,भगत कुंभकार, प्रदीप शुक्ला, मिलाप साहू, लक्ष्मी वर्मा, नंदू साहू सहित नवागढ़ विधानसभा के तमाम पुराने दिग्गजों ने मंच साझा किया। अथितियों ने सभी कार्यकर्ताओं के बीच फूलों की होली खेली। पंडित शिवकुमार तिवारी के फ़ाग गीतों पर सभी कार्यकर्ता थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राकेश पांडेय ने कहा कि नवागढ़ में आज होली और दिवाली एक साथ मनाने को मिला एक तरफ जहां होली मिलन का आयोजन था । वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में मिली जीत को विजय उत्सव के रूप में भव्यता से मनाया गया । नवागढ़ में मेरा लगातार आना-जाना रहा है जो सक्रियता व एकजुटता यहां के कार्यकर्ताओं में हैं, वह सब को प्रेरणा देने वाला है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरफ जहां नारी शक्ति बहन सरोज को उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया तो, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को वहां जिताने को भेजा। उत्तर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के द्वारा छत्तीसगढ़ में की गई दुर्दशा को पहचान लिया और और भारतीय जनता पार्टी को बहुमत के साथ जीत मिली।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और हमारे कार्यकर्ताओं के बीच से ही नेता चुनकर जाएंगे।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी इतनी भव्यता एवं एकजुटता के बीच यह आयोजन सराहनीय है। भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां बूथ स्तर तक कार्यकर्ता उच्चतम पड़ पर जा सकता है। भाजपा व्यक्ति विशेष की पार्टी नही है,जो स्वार्थ के दृष्टिकोण से राजनीति करना चाहता है तो भाजपा में उसका स्थान नही है। बेमेतरा जिले की राजनीति में नवागढ़ प्रमुख भूमिका अदा करता है। आगामी विधानसभा में विधायक प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के स्वीकृति पर ही चुना जाएगा,आप कमल के फूल को मत्वपूर्ण माने न को किसी व्यक्ति विशेष को।
भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि होली मिलन नवागढ़ क्षेत्र में संगठन का एक बड़ा आयोजन है। जिसमें मंडल एवं विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने आयोजन को सफल बनाने में भरपूर भूमिका निभाई है। इस आयोजन का उद्देश्य नवागढ़ विधानसभा में भाजपा की नींव को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को एकत्रित करना है जो आज मंच में विराजमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासनशील सन्गठन है जिसमे पद की लालसा एवं परिवरवार का नही चलेगा,सन्गठन ही सर्वोपरि है। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में बेमेतरा की तीनो के तीनो सीटों पर भाजपा के विधायक चुनकर आएंगे।
पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे ने कहा कि मैं विभिन्न जिलों के होली मिलन व विजय उत्सव में शामिल हुआ हूं लेकिन नवागढ़ के कार्यक्रम सबसे अनूठा है यहां के कार्यकर्ताओं का सिस्टम सीखने लायक है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है । अब लोग 2023 का इंतजार कर रहे हैं कब भाजपा सरकार की वापसी हो।
कार्यक्रम में बंशीधर दीवान,दीपक तिवारी,रीना साहू,बबलु राजपूत, राजेन्द्र मिश्रा, होरिलाल सिन्हा, सुभाष सोनी, दुर्गा सोनी,मिंटू बिसेन, सुरेश साहू, दयावंत धर बांधे, गिरेन्द्र महिलांग, देवादास चतुर्वेदी, मधु रॉय, हरिकिशन कुर्रे, निमिराज सोनवानी,विकास घरडे, अनुज दिवाकर, डॉ जगजीवन खरे,मनमोहन बघेल,गुरमुख भार्गव,सुरेश निषाद, अभिषेक राजपूत, गजेंद्र साहू, महेश टण्डन, कपिल बंजारे, केदार साहू,कुंज बिहारी,विनोद साहू,टीकम पूरी,रमेश निषाद,गोलू सिन्हा,श्रीकांत ठाकुर, रुम्पल टुटेजा,मनीष श्रीवास,रोहित साहू,रामसागर साहू, उमेश ध्रुव, साहू,रामकुमार देशलहरे,फूलचंद साहू, अश्वनी साहू, अमित बघेल, उमा मिश्रा, सती सिंहा, अनिल मिश्रा, रितेश मिश्रा, जेपी ठाकुर, राजाराम चंद्राकर,घनश्याम साहू, मीना साहू,मनी साहू, संदीप वैष्णव, प्रेमु वर्मा,युपेश साहू, मुचकुंद राजपूत,अर्पित गुप्ता, छन्नू सोनी, रमणीक गुप्ता, शिव सोनकर, धनीराम निर्मलकर, प्रणय दीवान, परमेश्वर साहू, विजय डहरिया, वीरेन्द्र घृतलहरे, वीरेश सिंह,गुड्डा खान,वेदप्रकाश वर्मा, गया वर्मा, भुनेश्वर साहू,त्रिलोक साहू, राजा खान, हेमा यादव, अवतार यादव, ईश्वर कुम्भकार, कुलेश्वर सिन्हा, सन्तोष देवांगन, बबलु बांधे, दुर्जन साहू, संजू राजपूत, बालशंकर वर्मा, तोपसिंह साहू, मोनू गोस्वामी, काल्विन जोशी, मिथलेश सोनकर, कृष्णा ध्रुव, सुभाष महिलांग, विनय गेडाम,राजेंद्र यादव, सहित कार्यर्ताओं की भीड़ रही।

