प्रांतीय वॉच

खेती में नवाचार के लिए मुख्यमंत्री ने किशोर राजपूत को लोधी समाज शिरोमणि अलंकरण से किया सम्मानित

Share this

नवागढ संजय माहिलांग
===================
नगर पंचायत नवागढ़ के युवा प्रगति शील किसान और जिला लोधी समाज के संगठन सचिव लोधी किशोर कुमार राजपूत को छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोधी समाज शिरोमणि अलंकरण 2022 से सम्मानित किया है.सम्मान स्वरूप मैडल, श्री फल, शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।

लोधी किशोर राजपूत को यह सम्मान गौ वंश आधारित प्राकृतिक खेती से फसल उत्पादन, देशी मिर्च के 500 किस्मों के संरक्षण संवर्धन,देशी धान के 200 किस्मों के संरक्षण संवर्धन,निःशुल्क देशी बीज वितरण,देशी बीज जन जागरूकता अभियान, अरहर, धान, सरसों की उन्नत किस्म विकसित करने, पपीता, अमरूद, खेखसी, परवाल की देशी किस्म संरक्षण,कंद वर्गीय सब्जियों, कुंभडा ,लौकी बीज संवर्धन, एवं परंपरागत फसलों के साथ औषधियों गुणों से युक्त तुलसी, पीपली, अश्वगंधा सतावर, लेमनग्रास, ब्राम्ही, सर्पगंधा, कालमेघ की खेती में नवाचार कर समय कम पानी में ज्यादा उत्पादन लेने, धान, गेहूं की पराली को जैविक खाद बना कर जल संरक्षण संवर्धन करने,धान के साथ औषधीय गुणों से भरपूर बच,की अंतरवतीय फसल में नवाचार हेतु प्रदान किया गया है.

उक्त कार्यक्रम अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह 2022 हाई स्कूल मैदान संबलपुर जिला बेमेतरा में आयोजित हुआ था इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय  भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर,अध्यक्षता विश्व विदुषी लोधी साधना भारती जी राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली,अति विशिष्ट अतिथि गुरुदयाल सिंह बंजारे जी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, कमलेश्वर वर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज , सुश्री नीता लोधी उपाध्यक्ष अंत व्यसायी सहकारी वित्त विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन रायपुर, विशिष्ट अतिथि घनश्याम वर्मा उपाध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी महासभा नई दिल्ली,मूलचंद लोधी प्रदेश अध्यक्ष युवा लोधी समाज छः ग. सीमा कौशिक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला लोधी समाज छ. ग.,जय प्रकाश लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी समाज, बंशी पटेल जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, राजेंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष लोधी समाज बेमेतरा, विशिष्ट अतिथि जमुना प्रसाद वर्मा जिलाध्यक्ष लो. सा. बिलासपुर, जागेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य मुंगेली, रनबन सिंह राजपूत जनपद सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष लो. सा., रामबिहारी राजपूत ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संबलपुर, चंद्र कुमार बबलू जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बेमेतरा, अभिषेक राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष मारो, देव चरण वर्मा संगठन मंत्री कुर्मी समाज, पुनीत वर्मा अध्यक्ष युवा संगठन कुर्मी समाज,राजेंद्र वर्मा पूर्व सरपंच, खेमराज वर्मा मीडिया प्रभारी, लोधी समाज नवागढ़ सर्कल ईश्वर सिंह लोधी अध्यक्ष लोधी समाज सर्किल नवागढ़, माधव सिंह राजपूत उपाध्यक्ष, आशीष वर्मा उपाध्यक्ष, शेर सिंह राजपूत कोषाध्यक्ष,लव कुमार राजपूत प्रचार सचिव, यशवंत वर्मा सचिव, सरोज राजपूत अध्यक्ष मारो सर्कल,पोसागील वर्मा उपाध्यक्ष, मालिक राजपूत उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश वर्मा कोषाध्यक्ष, घृतपाल वर्मा सचिव, खेम सिंह वर्मा प्रचार सचिव, मुचकंद वर्मा सह प्रचार सचिव, ग्राम प्रधान राजकुमार वर्मा जैतपुरी, मथुरा वर्मा अंधियारखोर, योगेश वर्मा पेंड्री रामेश्वर वर्मा गोढ़ी कला, उदल वर्मा कवराकांपा, सुरेंदवर्मा, कामता,डाक्टर प्रेमू वर्मा संबलपुर,अनिल राजपूत चक्रवाय, इंद्रानाथ वर्मा घोरहा, दिलीप कुमार वर्मा बेवरा, श्री राम वर्मा खेड़ा, शैल बिहारी वर्मा बुंदेला थे।

इसके पूर्व भी ब्लाक स्तर, जिला स्तर एवम प्रदेश, देश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, चिकित्सा, कृषि में लगातार अनुसंधान रिसर्च , इन्नोवेशन के कारण कई संस्थानों से सम्मान प्राप्त कर विकासखंड तथा जिले को गौरवान्वित किया हैं। लोधी समाज शिरोमणि अलंकरण से सम्मानित होने से नवागढ़ मारो के समस्त सामाजिक बंधुओ मे हर्ष व्याप्त है । किशोर लोधी समाज शिरोमणी अलंकरण से सम्मानित होने वाले विश्व के पहले व्यक्ति बन गए हैं।

लोधी समाज शिरोमणि अलंकरण मिलने पर समाज का आभार व्यक्त करते हुए किशोर राजपूत ने नवागढ़ मारो सर्कल के अध्यक्ष,प्रधान,पंच, ग्राम प्रमुख गण ,जिला प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार सह धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर लोधी समाज के सामाजिक जन व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *