
(बचेली ब्यूरो) संदीप दीक्षित l दिनांक 26.03.2022 को परियोजना के राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा, एनएमडीसी, बीआईओएम, बचेली काम्प्लेक्स परियोजना प्रमुख पी के मजूमदार, मुख्य महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में धमेन्द्र आचार्या, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) सह सर्वकार्यभारी अधिकारी राजभाषा के दिशा-निर्देश में एवं जी गणपत, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कार्मिकों को राजभाषा हिन्दी के प्रयोग के प्रति प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस हिन्दी कार्यशाला में बचेली काम्प्लेक्स के विभिन्न विभागों से नामित किए गए विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यशाला का संचालन संजय पाटील, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) द्वारा किया गया। संजय पाटील ने प्रतिभागियों को राजभाषा क्रियान्वयन एवं दैनिक कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिन्दी के उपयोग एवं नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए राजभाषा हिन्दी के और अधिक उपयोगिता हेतु प्रोत्साहित किया। मोहम्मद ग्यास, वरिष्ठ आशुलिपिक (हिन्दी), बचेली काम्प्लेक्स राजभाषा प्रकोष्ठ, हिन्दी कार्यशाला के दौरान कार्यक्रम व्यवस्था एवं सहयोग हेतु उपस्थित रहे।
