स्पोर्ट्स वॉच

BIG BREAKING : महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, इस खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान

Share this

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की नहीं बल्कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की कप्तानी में उतरेगी। धोनी ने खुद यह फैसला किया और चार बार की चैंपियन चेन्नई की कप्तानी जडेजा को सौंप दी है। टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की। धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा काफी समय से चल रही थी हालांकि किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि वह टीम के कप्तानी छोड़ देंगे।

महेंद्र सिंह ने 12 सीजन में चेन्नई की कप्तानी की है. साल 2008 में जब लीग की शुरुआत हुई वह तब चेन्नई सुपर किंग्स से बतौर कप्तान जुड़े. साल 2016 औ 2017 में टीम ने लीग में हिस्सा नहीं लिया था. धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को चार बार चैंपियन बनाया है. चेन्नई को इस लीग की सबसे कामयाब टीम के तौर पर जाना जाता है।

सीएसके ने जारी किया आधिकारिक बयान

टीम ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा, ‘महेंद्र सिंह धोनी ने फैसला किया है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने रवींद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान चुना है. जडेजा साल 2012 से टीम का अहम हिस्सा है. वह हमारी टीम के तीसरे कप्तान होंगे. महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन और आगे के लिए भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे। ’

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *