प्रांतीय वॉच

थाने में हेड काॅन्स्टेबल ने की ख़ुदकुशी, फंदे से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

Share this

कोंडागांव। जिले में शनिवार देर रात एक हेड काॅन्स्टेबल (head constable) ने फांसी (Execute) लगाकर जान दे दी। उसका शव थाने के ही मालखाने में फंदे से लटका मिला। काॅन्स्टेबल का बेटा जब उसे ढूंढते हुए थाने पहुंचा तो घटना का पता चला। जिससे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। वहीँ आत्महत्या (suicide) के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भिजवा कर मर्ग दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव पुलिस (Kondagaon Police) में हेड काॅन्स्टेबल टेकराम ध्रुव (Head Constable Tekram Dhruv) की ड्यूटी मालखाने में लगी थी। वह मालखाने के प्रभारी भी थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे टेकराम ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे। इसके बाद शाम करीब 7 बजे किसी काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकल गए। इसके बाद वह नहीं लौटे। जब देर रात तक टेकराम घर नहीं आए तो बेटा उनकी तलाश में निकला।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *