खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से महिला चेहरे के साथ मैदान पर उतर सकती है। बीते उत्तरप्रदेश चुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं को टिकट देने की पैरवी की थी। इसी रणनीति के साथ कांग्रेस पार्टी खैरागढ़ विधानसभा सीट से उप चुनाव में महिला उम्मीदवार को टिकट देने की तैयारी में है। 12 अप्रेल को होगा मतदान। इस चुनाव में कांग्रेस राज परिवार से कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा कर रहे है।प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा – खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 23 नाम सामने आए थे। जिनमें से छह नामों का बनाया गया था पैनल। इन छह नामों को लेकर सर्वे करवाया जा रहा था। जिसकी रिपोर्ट आज शाम तक आने की उम्मीद है। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी का नाम 22 मार्च तक जारी हो सकता हैकांग्रेस महिला चेहरे की रणनीति के साथ इस उपचुनाव में उतर रही है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो चुनाव समिति ने छह नाम पर गंभीरता से विचार किया, जिसमें तीन महिलाएं हैं। इनमें दशमत जंघेल, यशोदा जंघेल और ममता पाल शामिल हैं।
Big Breaking: कांग्रेस कल करेगी प्रत्याशी के नाम जारी, महिला उम्मीदवार को मिल सकती है टिकट, राजपरिवार से नहीं होगा दावेदार
