देश दुनिया वॉच

सीएम के बेटे पर FIR, ई-टॉयलेट टेंडर दिलाने के नाम पर 6.80 करोड़ की धोखाधड़ी

Share this

नई दिल्ली। ई-टॉयलेट टेंडर दिलाने के नाम पर 6.80 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में मुख्यमंत्री सहित सहित 14 पर मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) अध्यक्ष वैभव गहलोत के खिलाफ महाराष्ट्र के नासिक में धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज हुई है।

नासिक के कारोबारी सुशील भालचंद्र पाटिल ने वैभव पर महाराष्ट्र के पर्यटन विभाग में ई-टॉयलेट सहित सरकारी विभागों में टेंडर दिलाने के नाम पर 6.80 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

सुशील ने नासिक के गंगापुर थाने में 17 मार्च को वैभव गहलोत सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। मुख्य आरोपी गुजरात कांग्रेस के सचिव सचिन पुरुषोत्तम वालेरा हैं। वालेरा के पिता पुरुषोत्तम भाई वालेरा भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे हैं।

गुजरात कांग्रेस का सचिव भी आरोपी

सुशील पाटिल की FIR के मुताबिक, सचिन वालेरा ने खुद को एडवरटाइजिंग कारोबारी बताते हुए कहा कि उसके 13 राज्यों में पेट्रोल पंपों पर विज्ञापन का कॉन्ट्रैक्ट है। उसने दावा किया कि उसका राजस्थान के मुख्यमंत्री और उनका बेटे के साथ अच्छे संबंध हैं। उसने राजस्थान के मुख्यमंत्री के आर्थिक मामले देखने का भी दावा किया।

उसने यह भी कहा कि कुछ महीने से पंजाब में काम करने लगा हूं और पंजाब के मुख्यमंत्री को ओबी वैन भेंट की है। सचिन ने उसके काम में निवेश करने पर करोड़ों के मुनाफे का भरोसा दिलाया और कहा कि आपको केवल नाम के लिए टेंडर में भाग लेना है। बाकी का काम वैभव गहलोत देखेंगे। सचिन ने इस निवेश के बारे में सारी जानकारी दी। राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए सर्कुलर दिखाए, जो बाद में फर्जी पाए गए थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *