रायपुर वॉच

किसानों को धोखा देने वाली भाजपा कर रही ओछी राजनीति – कांग्रेस

Share this

Raipur News : नवा रायपुर (Nava Raipur)के किसान की मौत के मामले में भाजपा ओछी राजनीति (BJP petty politics)मत करे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला(Country Congress Communications Department President Sushil Anand Shukla) ने कहा कि नवा रायपुर के मृतक किसान के प्रति कांग्रेस पार्टी की पूरी संवदेना है। पार्टी और सरकार दिवंगत किसान के परिजनों के साथ खड़ी है। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel)ने मृत किसान स्व. सियाराम पटेल (The dead farmer Siyaram Patel)के बेटे से फोन पर बात कर दुःख व्यक्त किया है और उन्होंने मुआवजा सम्बंधी मामले पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कह चुके हैं कि मृत किसान के परिवार की हर संभव सहायता की जायेगी। इस पर भी भाजपा अपनी संस्कृति(own culture) के अनुरूप घड़ियाली आंसू (crocodile tears)बहाते हुए घटिया राजनीतिक (poor political)सोच का प्रदर्शन कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार नवा रायपुर के किसानों की 8 में से 6 मांग मान चुकी है तथा उनकी समस्या के समाधान के तकनीकि पहलू पर प्रशासनिक कार्यवाही की जा रही है। नवा रायपुर में भूमि अधिग्रहण के समय भाजपा ने किसानों से धोखा किया था नियम कानूनो के जाल में किसानों को फसाया था। भाजपा बेबुनियाद आरोप लगाने की बजाय यह स्वीकार करे कि नवा रायपुर के किसानों की गुनाहगार उसकी पूर्ववर्ती सरकार है। कांग्रेस सरकार तो किसानों की समस्या का समाधान कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को किसानो से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिये। उनकी पूर्ववर्ती सरकार के किसान विरोधी निर्णयों के कारण किसान आंदोलन कर रहे है जो समस्या है उसकी जड़ के पीछे भाजपा की किसानों को धोखा देने वाली नीति ही जिम्मेदार है। भाजपा अध्यक्ष मौत पर राजनीति न करें तो बेहतर होगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार तीन साल से किसानी के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। किसान, उसके पशुधन के साथ साथ खेतिहर मजदूर को भी न्याय मिल रहा है। किसान को धान का 2500 देने के साथ ही अन्य उपज का भी उचित दाम बढ़ाकर दिया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार ने वादे पूरे किये हैं। किसानों को कर्ज मुक्त किया है। कृषि मजदूरों और गोबर बिनने वालो तक की मद्द भूपेश सरकार कर रही है। जिस भाजपा ने पंद्रह साल किसानों को चौपट करने के साथ किसानों का लगातार शोषण किया, जिन किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया, वही भाजपा अब किसान की मौत पर राजनीति कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *