देश दुनिया वॉच

पंजाब के राज्‍यपाल से मिल भगवंत मान ने किया सरकार बनाने का दावा, 16 मार्च को लेंगे शपथ

Share this

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की है। राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौप कर प्रदेश में आप की सरकार बनाने का दावा पेश किया। भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मान मोहाली में शुक्रवार को आप विधायकों की बैठक में पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए हैं।

bhagwant mann Meet governor of punjab

भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा दिया है और पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा, मैंने बताया शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को 12:30 बजे शपथ समारोह होगा। शपथ समारोह में पूरे पंजाब से लोग आएंगे, लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे।

आप के विधायक बनेंगे मंत्री
पंजाब में बनने वाली सरकार में मंत्री पद के लिए हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर, सरवजीत कौर मनुके, गुरमीत सिंह मीत हेयर, बुद्ध राम, कुंवर विजय प्रताप सिंह, जीवनज्योत कौर और डॉ चरणजीत सिंह समेत आप के कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती है

पंजाब की 92 सीटों पर आप का कब्‍जा
भगवंत मान ने धुरी से कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 58 हजार से अधिक वोटों से हराया है। पंजाब में आप ने क्लीन स्वीप कर दिया है। पंजाब की 117 सीटों में से आप को 92 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं, कांग्रेस को 18, अकाली दल+ 4, बीजेपी+ 2 और अन्य को 1 सीट मिली है। पार्टी की शानदार चुनावी जीत पर मान ने कहा कि लोगों ने अभिमानी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों की जीत है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *