इमरान दल्ली राजहरा – दल्ली राजहरा मंडल भाजपा उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड सहित 4 राज्यों के चुनाव परिणाम में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत और जीत मिलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैन भवन चौक में जबरदस्त आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई । कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी । इसके साथ ही बाजे गाजे ओर ढोल नगाड़े को धूम में कार्यकर्ता नाचते भी दिखाए दिए । जैन भवन चौक में और गुप्ता चौक भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे भी लगाएं । ज्ञात हो कि गुरुवार सुबह से पांच राज्यों के चुनाव परिणाम की गिनती जारी है । दोपहर तक इसमें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मणिपुर और गोवा में भाजपा का सत्ता में आने का रास्ता हो गया है । उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनाव परिणाम में पूरे देश की नजर टिकी थी । जैसे ही दोनों राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलते नजर आया पूरे देश के साथ दल्ली राजहरा के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर दौड़ गई । शाम को गरीब 5 बजे भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के घर के पास एकत्रित हुए और इस खुशी के मौके में सारे मंडल पदधिकारी उपस्थित थे जीत की खुशी में काफी देर तक आतिशबाजी और नारेबाजी की । भाजपा ने रंग खेल कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत की उत्साह दिखाया । इस अवसर जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी मंडल महामंत्री महेन्द्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा, विशाल मोटवानी, मंडल मंत्री रमेश गुज्जर, जनार्दन सिंगरौल, विजयभान जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष कासिम क़ुरैशी जिला मंत्री इमरान खान, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष दमन दिप सिंग युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य भूपेंद्र श्रीवास युवा मोर्चा मंडल महामंत्री एम एस श्रीजीत, सौरभ जैन उपस्थित थे। मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है । कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भाजपा ने दोनों राज्यों में काफी मजबूती और दमदारी के साथ सत्ता में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है । उन्होंने कहा कि इन दोनों राज्यों के अलावा मणिपुर व गोवा में भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है जिसके चलते भाजपा में खुशी की लहर है ।रैल्ली में नगर भाजपा मंडल के समस्त मोर्चा प्रकोष्ट के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश की जनता ने मोदी योगी की जोड़ी पर जताया विश्वास

