रायपुर वॉच

भाजपा का जीत नहीं बल्कि पूरे देश की जीत : राजेंद्र शर्मा

Share this

 

बेमेतरा में भाजपाइयों ने मनाया यूपी की जीत का जश्न

संजय महिलांग/ बेमेतरा। यूपी में भाजपा के जीत के बाद बेमेतरा के पुराना बस स्टैंड चौक में गुरुवार को जिले के भाजपा समर्थकों ने बुलडोजर मंगवा कर जीत का जश्न मनवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी के साथ आतिशबाजी भी की। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने चार राज्यों में भाजपा को मिली कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास की जीत बताया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया यूपी में भाजपा का जीत नहीं बल्कि पूरे देश की जीत है और यह जीत राष्ट्रवाद की जीत हुई है। बताया जिस तरह यूपी में विरोधियों ने बुलडोजर लेकर मजाक किया था। आज वही बुलडोजर दोबारा सरकार बनाई और यूपी में विरोधियों को फिर से कुचल कर धराशाई कर दिया।

जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने बताया यूपी की जीत पूरे देश की जीत है। यूपी के लोगों ने एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास जताया है। विरोधियों ने चुनाव से पूर्व कई मामले उठाएं और भाजपा को बदनाम करने की कोशिश की लेकिन लोगों ने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और फिर से यूपी में भाजपा की सरकार बन गई। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करेगी।

भाजयूमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा ने कहा कि आज देश पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। यह भाजपा नहीं बल्कि आम जनता की जीत है। जिससे भविष्य में भाजपा को देश के अन्य राज्यों में भी मजबूती मिलेगी। पूर्व नपा अध्यक्ष विजय सिंहा ने कहा कि कहा कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। कई सालों के रिकार्ड को तोड़ते हुए भाजपा ने दोनों राज्यों में काफी मजबूती और दमदारी के साथ सत्ता में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष फिरतुराम साहू, दीपक तिवारी, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत बांधे,महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपेश साहू, हर्षवर्धन तिवारी,विकास तंबोली, राजेन्द्र खुराना,मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू, चंद्रपाल साहू, सुरेश निषाद, विवेक दीवान, लक्ष्मी साहू, सजनी यादव, सरिता कुंभकार, बिनो सोनकर, विजय राठी, कपिल बंजारे, टिकम गोस्वामी, योगेश वर्मा, फूलचंद साहू, निखिल साहू, परमेश्वर साहू, मोहन चेलक, तुषार, महेश्वर सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *