महेंद्र सिंह ठाकुर / गरियाबंद देवभोग.... हरे कृष्ण नाम शाश्वत है तन मन सबको प्रफुल्लित कर देने वाला प्रभु नाम सारे कष्टों से दूर करने वाला कृष्ण जी योगेश्वर कहलाते हैं इन्हीं का अखंड नाम जपने के लिए अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन देवभोग के नजदीक ग्राम डूमरबाहाल में रखा गया है उक्त बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम में आचार्य की भूमिका और कार्यक्रम की पृष्ठभूमि तैयार करने वाले मानस मर्मज्ञ एवं प्रसिद्ध कथाकार पंडित भोला प्रसाद दुबे ग्राम डूमरबाहाल वाले ने छत्तीसगढ़ वाच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर से बताया उक्त कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 12 मार्च 2022 दिन शनिवार संध्या 4:00 बजे भव्य कलश यात्रा से शुरू होगी और विधिवत पूजा पाठ के बाद दिनांक 13 3 2022 को दिन रविवार सुबह 7:30 बजे ब्रह्मा नाम कृष्णा का अखंड जाप कीर्तन शुरू होगा जिसमें छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से 6 जानी-मानी मंडली शामिल होगी तीसरे दिन सोमवार दिनांक 14 मार्च 2022 को अखंड जप नाम समाप्ति नगर भ्रमण पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण आदि का कार्यक्रम होगा इस कार्यक्रम में विशेष योगदान हरि सिंह ध्रुवा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती किया मति ध्रुवा सरपंच ग्राम पंचायत डूमरबाहाल के साथ समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहेगा उक्त कार्यक्रम में भागवताचार्य कथाकार पंडित भोला प्रसाद दुबे ने अधिक से अधिक पूरे जिले से धर्म प्रेमियों को शामिल होने की अपील की है।
फोटो भागवताचार्य मानस मर्मज्ञ पंडित भोला प्रसाद दुबे
देवभोग क्षेत्र में अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ की धूम…
