प्रांतीय वॉच

पंजाब में आम आदमी पार्टी के जीत का जश्न, कुसमी नगर पंचायत में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने मनाया

Share this

 

अफताब आलम/ बलरामपुर/ पांच राज्यों में हुए चुनाव का मतगणना संपन्न हुआ,जिसमें आम आदमी पार्टी ने पंजाब में रिकॉर्ड तोड़ बहुमत प्राप्त करते हुए 92 सीटों पर विजय प्राप्त की है,वही आम आदमी पार्टी ने 2 सीटों पर गोवा में भी जीत हासिल की है, जिसको लेकर के कुसमी नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने जुलूस निकालते हुए जश्न मनाया |

हमारे रिपोर्टर आफताब आलम से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी बेशक कोई सीट नही जीती लेकिन अच्छा मत प्राप्त कर प्रदर्शन किया है,उत्तरप्रदेश में भी अच्छा मत हासिल किया है, और अब देश के अंदर आम आदमी पार्टी महत्त्वपूर्ण स्थान बना लिया है, आने वाले समय मे इस देश मे भारतीय जनता पार्टी को हराने की क्षमता रखने वाली पार्टी बन गयी है। कोंग्रेस अब इस देश के अंदर सिर्फ एक पार्टी बन कर रह गयी है। लोगो का निगाह अब आम आदमी पार्टी की ओर है। आज कुसमी में पंजाब जितने के खुशी पर जुलूस निकालते हए आपस मे खुशी का इजहार करते हुए प्रसन्न्ता व्यक्त की गई और जाना देश का स्वागत किया गया है। आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ के अंदर आम आदमी पार्टी तीसरी ताकत बन उभरेगी।
इस जश्न में आम आदमी पार्टी जिला बलरामपुर के अध्यक्ष इंद्रदेव नाग व जिला संगठन मंत्री सकील अंसारी शामिल थे |

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *