भाजपा महिला मोर्चा बेमेतरा की बैठक हुई सम्पन्न
संजय महिलांग बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक बेमेतरा जिला भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व लोगों में इसकी जानकारी दिये जाने पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, महिला मोर्चा जिला प्रभारी माया बेलचंदन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा, दुर्गा सोनी, मधु राजपूत, सजनी यादव, जिला महामंत्री मधु रॉय व सावित्री रजक सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रही।
बेलचंदन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में विचार करते हुए कई योजनाओं को लेकर आये जो देश की महिलाओं के सर्वांगीण विकास में योगदान दे रहे है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान,सुकन्या समृद्धि योजना ,स्वलंबी ऋण योजना और उज्ज्वला योजना और न जाने कितनी योजना के तहत आज देश की महिलाए लाभान्वित हो रही है।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा टीम को जिला व मंडल में मजबूत करने के लिए मंडलों में बैठक का आयोजन करना चाहिए। संगठन को मजबूत करने के लिए कमल वाहिनी का गठन कर उसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम कर मातृशक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसका प्रयास किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं अभी से जुट जायें कि और संगठन से महिलाओं को जोड़कर मोर्चा को मजबूत बनाये। इस बार जिले की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा। कार्यक्रम का संचालन कर रही मधु रॉय ने कहा कि बेमेतरा जिला में महिला मोर्चा एक सशक्तता के साथ आगे बढ़ रही है।

