देश दुनिया वॉच

Uttar Pradesh Assembly Election: उत्तरप्रदेश में अब तक के रुझानों के अनुसार जानिए कौन सी पार्टी चल रही है आगे

Share this

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनावों की आज मतगणना हो रही है। आज सभी 403 सीटों के नतीजे आने जा रहे हैं। इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी दोबारा सत्ता हासिल करने का इरादा ठानकर मैदान में उतरी थी। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा पूरे चुनाव के दौरान करते रहे। कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी के हाथ में है। पहला रुझान जो सामने आया है उसके मुताबिक, यूपी और उत्तराखंड में भाजपा आगे है। उत्तर प्रदेश में भाजपा 51 सीटों पर और सपा 36 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा और कांग्रेस चार-चार सीटों पर आगे है। इसके अलावा अन्य भी एक सीट पर आगे है। कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं।

बता दें, यूपी विधानसभा के लिए 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी के अलावा 3 और 7 मार्च को 7 दौर में वोटिंग हुई थी। पिछली बार बीजेपी को 312 सीटें हासिल हुई थीं। जबकि, सपा को 54, बीएसपी को 19 और कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं। पिछली बार बीजेपी के सहयोगी दलों, अपना दल (एस) को 9 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को 4 सीटें मिली थी। इस बार सुभासपा ने सपा से गठजोड़ किया है। जबकि, निषाद पार्टी बीजेपी के साथ चुनाव लड़ी है।

पिछली बार UP में पड़े थे करीब 61 फीसदी वोट

पिछली बार यूपी में करीब 61 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार मतदान का प्रतिशत 60.31 फीसदी रहा है। यानी करीब 1 फीसदी कम वोट पड़े हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कुल 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें 560 महिलाएं भी हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *