देश दुनिया वॉच

PUNJAB ELECTION : दिल्ली के बाद पंजाब में आप का जोर, दम नहीं दिखा पाई भाजपा, तो सत्तारूढ़ दल कांग्रेस साफ

Share this

नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर आज पूरे देश की नजर बनी हुई है। यूपी (UP) में जहां भाजपा (BJP) की योगी सरकार (CM YOGI) वापसी करते नजर आ रही है, तो पंजाब (Punjab) में सत्तारूढ़ कांग्रेस (COngress) बुरी तरह हारते नजर आ रही है, जबकि पहली बार चुनाव मैदान में उतरी अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि सालों तक पंजाब (Punjab) में मेहनत करती आ रही भाजपा (BJP) आज तक पंजाब में वजूद नहीं बना पाई है, जबकि महज डेढ़ साल पहले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला करने वाली आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) आज सरकार बनाने की कगार पर पहुंच गई है।

ऐसा करिश्मा सबसे पहले दिल्ली (Delhi) में हुआ था, जब कांग्रेस (Congress) की शीला दीक्षित सरकार को अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बुरी तरह से पटखनी दी थी, तो दूसरी बार भाजपा की जमानत तक जप्त करा दी थी। वहीं करिश्मा आम आदमी पार्टी ने पंजाब में दिखा दिया है।कुल 117 सीटों वाले पंजाब में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव मैदान में है, लेकिन करीब 90 सीटों पर आगे चल रही है। सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल 13 सीटों पर आगे चल रही है, तो भाजपा वहां पर केवल 5 सीटों पर खाता खोल पाई है। वहीं अकाली दल जिसने पंजाब में सरकार चलाई है केवल 9 सीटों पर नजर आ रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *