प्रांतीय वॉच

Breaking News : मुख्यमंत्री के घोषणा करते ही कर्मचारियों-अधिकारियों ने होली से पहले ही प्रदेश में मनाई होली

Share this

Breaking News :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Chief Minister Bhupesh Baghel) ने आज अपनी सरकार का चौथा आम बजट पेश किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (old pension scheme)को बहाल करने की घोषणा कि है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Chief Minister Bhupesh Baghel) ने पिछले सप्ताह की पुरानी पेंशन योजना की बहाली के संकेत दिए थे। इस योजना से 2004 के बाद भर्ती दो लाख 96 हजार (two lakh 96 thousand)अधिकारी, कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कर्मचारी संघों की ये पुरानी मांग थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot)के पिछले महीने पेंशन योजना लागू करने की घोषणा के बाद यहां भी हलचलें तेज हो गई थीं।

यह वह राशि है जो सरकार अंशदायी पेंशन यानी नई पेंशन योजना में अपने पास से देती है। नई पेंशन योजना 2004 से लागू हुई है। उसके बाद भर्ती हुए सरकारी कर्मचारियों की संख्या तीन लाख 30-40 हजार बताई जा रही है। ये कर्मचारी 2030-32 के बाद ही रिटायर होंगे, तब सरकार पर उनके देयकों का बोझ पड़ेगा। प्रदेश के कर्मचारी संगठन जोर-शोर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी पुरानी पेंशन की बहाली बड़ा मुद्दा था।

पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक नया इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश करने के लिए जिस ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया वो चमड़े या जूट का नहीं होकर गोबर के बाई प्रोडक्ट से निर्मित है। मुख्यमंत्री के द्वारा बजट के लिए इस्तेमाल किए गए ब्रीफकेस को गोबर के पाउडर से तैयार किया गया है जिसे महिला स्वसहायता समूह की दीदी नोमिन पाल द्वारा बनाया गया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने मां लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में गो-धन से निर्मित ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *