प्रांतीय वॉच

इस वर्ष दल्ली राजहरा में भारतीय नववर्ष का आयोजन 31 मार्च से 02 अप्रैल तक तीन दिवसीय होगा

Share this

इमरान/  दल्ली राजहरा/ आज गायत्री मंदिर में सर्व समाज समरसता समिति की बैठक आहूत की गयी थी| बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस वर्ष भारतीय नववर्ष के आयोजन को बहुत ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया|

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर सर्व समाज समरसता समिति द्वारा 31मार्च से 02 अप्रैल तक आयोजित भारतीय नववर्ष का भव्य एवं दिव्य समारोह इस प्रकार से होगा :–

🔹 प्रथम दिवस:- _31 मार्च को शिव संस्कार धाम से भगवा ध्वज लेकर बाइक रैली निकलेगी जो नगर व वार्डों के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी | तथा चौक चौराहो पर दीपोत्सव मनाया जायेगा |_

🔸 द्वितीय दिवस :-01 अप्रैल को नगर के सभी वार्डों मे *कुल 60 स्थानों पर संध्या ठीक 7 बजे* एक साथ भारत माता की सामूहिक आरती आयोजित की गयी है| जहाँ सभी वार्डवासी अपने घर से 5 दीपक सजाकर लाएंगे और आरती मे सम्मिलित होने बाद मिलकर दीपोत्सव मनाएंगे |

🔹 तृतीय दिवस :- _02 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से bsp प्राथ. शाला क्र. 6 से शांति एवं अहिंसा के विषय पर आधारित भगवान बुद्ध के जीवन व संदेशों को स्पर्श करती जीवंत झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकलेगी जो नगर भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी |_

संध्या 6:30 बजे* कार्यक्रम स्थल प्राथ. शाला क्र. 6 में 1001 दीपो के साथ भारतमाता की सामूहिक आरती होंगी |

रात्रि 7 बजे मॉडल डांस एकडेमी द्वारा गंगा आरती के तर्ज भारतमाता की भव्य एवं दिव्य आरती की जाएगी |

_रात्रि 7:15 से 8 बजे तक अतिथि स्वागत उद्बोधन व उत्कृष्ट समाज को उगोना सम्मान तथा बालोद जिले के पर्यटन पर आधारित पत्रिका “राजहरा पर्यटन पथ”का विमोचन किया जायेगा|

भारतीय नववर्ष के प्रमुख वक्ता आदरणीय  सुबोध राठी जी प्रान्त प्रमुख गौ सेवा एवं पूर्व प्रान्त प्रमुख धर्म जागरण छत्तीसगढ़ तथा  निशा साहू जी छत्तीसगढ़ मानस कोकिला होंगे|

आज के बैठक में सर्व समाज समरसता समिति के अध्यक्ष  पवन कुमार गंगबोईर, महासचिव  अशोक लोहिया, उपाध्यक्ष  वीणा साहू, सचिव द्रोपती साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका  सत्या साहू, महिला प्रकोष्ठ सचिव  राजेश्वरी साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश खस, सामाजिक प्रकोष्ठ संयोजक  सौरभ जैन, संस्कृति प्रकोष्ठ सह संयोजक  एम एस श्रीजीत, शेखर रेड्डी, राम कल्याण सिन्हा, नीलेश श्रीवास्तव, अर्जुन यादव, उमेश विश्वकर्मा, मनन गुप्ता, नंदा पसीने,  संगीता रजक,  देवन्तीन पारकर, भारती भगत,अनुराधा सिंग, राहुल राज इत्यादि उपस्थित रहे है|

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *