प्रांतीय वॉच

दर्दनाक सड़क हादसा: रेलवे ब्रिज पर टक्कर के बाद बाइक समेत नीचे गिरा ट्रक, 4 की मौके पर ही मौत

Share this

दुर्ग की मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात करीब साढ़े 12 बजे के आस-पास हुआ. धमधा की ओर जा रहे ट्रक की टक्कर दुर्ग की ओर आ रही बाइक से रेलवे ब्रिज पर हुई. टक्कर के बाद बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए ट्रक ब्रिज से नीचे गिर गया. ट्रक का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है. ड्राइवर केबिन में ही फंसा रह गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई है. काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका. बाइक सवार तीनों की मौत भी मौके पर ही हो गई. देर रात का समय होने के कारण ब्रिज के नीचे कोई नहीं था, जिसके चलते अन्य लोग चपेट में नहीं आए.

शव निकालने में हो गई सुबह
मोहन नगर पुलिस थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एक टीम घटना स्थल पहुंची. करीब 4 घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक चालक का शव बाहर निकाला जा सका. ट्रक के पहिए की चपेट में आने के कारण बाइक सवार तीनों के शव क्षत विक्षत हो गए थे. देर रात से सुबह 4 बजे तक रेस्क्यू कार्य जारी रहा. हालांकि हादसे की चपेट में आए किसी की भी जान नहीं बच सकी. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *