रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र इस बार 7 से 25 मार्च तक

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है। विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने बताया कि बजट सत्र सात मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 13 बैठकें होंगी। सत्र का शुभारंभ राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषण से होगा। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र के लिए आनलाइन सवाल लेने की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए विधायकों और उनके निजी सचिवों को सचिवालय की ओर से प्रशिक्षण दिया गया है।

गांधी सेवाग्राम का विरोध करने वाले मांगे माफी: कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि अमर जवान ज्योति, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आश्रम सेवाग्राम और राजीव गांधी ग्रामीण किसान मजदूर न्याय योजना का विरोध करने के लिए भाजपा को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी तथ्यों के आधार पर मुद्दे उठाते हैं।

उन्हें किसी से माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है। बल्कि पेगासस जासूसी कांड के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए और सिंहासन छोड़कर झोला उठाकर निकल जाना चाहिए। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सेना के शौर्य के सबूत नहीं मांगती। सेना के पराक्रम पर राजनीति करने वाले ढोंगी बाबा की चालबाजियां देश की जनता के सामने लाती है। पीएम मोदी सेना के शौर्य का राजनीतिकरण करते हैं।

डीएसपी रैंक के चार अफसरों का तबादला

नवा रायपुर सीएसपी नवनीत पाटिल को मुंगेली का डीएसपी बनाया गया है, उनके स्थान पर एसीबी-ईओडब्ल्यू में पदस्थ जितेंद्र चंद्राकर को नवा रायपुर का सीएसपी बनाया गया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को डीएसपी रैंक के चार अफसरों का तबादला किया है। इसमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ डीएसपी रश्मीत कौर को बिलासपुर भेजा गया है, कौर वहां रेडियों की जिम्मेदारी संभालेंगी इसी तरह सारिका वैद्य को मुंगेली से आइयूसीएडब्ल्यू धमतरी में पदस्थ किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *