(वीरेन्द्र साहू)तिल्दा नेवरा- भारतीय जनता पार्टी तिल्दा शहर मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं को तिल्दा नेवरा शहर मण्डल के अंतर्गत बूथ अध्यक्ष, बूथ के समस्त सदस्य, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, मण्डल के पदाधिकारीगण व सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जिला, प्रदेश के समस्त पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी की तिल्दा शहर के जम्मो कार्यकर्ता की आवश्यक बैठक दिनांक 25 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे भाजपा कार्यलय नेवरा में रखी गई है। जिसमें मुख्य रूप से मान. गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विधानसभा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मान. मोतीलाल चंद्रवंशी, जिला प्रभारी बलौदाबाजार मान. कृष्णमूर्ति बांधी, जिला प्रभारी रायपुर ग्रामीण मान. प्रहलाद रजक, सह प्रभारी रायपुर ग्रामीण मान. टंकराम वर्मा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर मान. राम पंजवानी, जिला कोषाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण ,मान रूखमणी वर्मा, प्रभारी तिल्दा शहर मण्डल
मान. अनिल अग्रवाल, जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीण भी
उपस्थित रहेंगें , बैठक पश्चात सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।