देश दुनिया वॉच

शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंची दुल्हन, पत्नी को देखते ही भागा दूल्हाजानिए क्या है पूरा मामला

Share this

झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक ने पहले लव मैरिज करने के बाद अपनी पत्नी को मायके में ही छोड़ दिया था, लेकिन 8 महीने बाद पत्नी ससुराल में आ धमकी। वहीं, पत्नी को घर के सामने देखकर पति फरार हो गया। इसके बाद बौखलाई पत्नी अपने ससुराल के घर के सामने मोर्चा खोल दिया और धरने पर बैठ गई। माजरा देखकर धीरे-धीरे पूरा गांव वहां जमा हो गया।
पूछताछ के दौरान लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने कन्हवारा गांव के हरि राम साह से तकरीबन 8 माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। लेकिन विवाह के बाद उसका पति हरि राम उसे अपने घर ले जाने से टालमटोल करने लगा। टालते-टालते आठ माह बीत गए फिर दुल्हन ने खुद ही ससुराल जाने का फैसला किया और अपने परिजनों के साथ पहुंच गई। लेकिन ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया, फिर वो ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। नई नवेली दुल्हन को धरने पर बैठा देख गांव के लोग जमा हो गए और अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
दुल्हन का कहना है कि उसने कई बार ससुरालवालों वजह जानने की कोशिश की, लेकिन उसे कभी कुछ साफ नहीं बताया गया। कथित रूप से लड़के के परिजन दुल्हन को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे। इस दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर इस मामले की सूचना दी। लड़की को समझाने की कोशिश की फिर उसे थाने ले गई। घटना के बारे में गोड्डा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह ने बताया की युवती ने केस करने से इनकार कर दिया है। वो राजी खुशी के साथ अपने ससुराल जाना चाहती है।
वहीं, ससुराल पक्ष दुल्हन को रखने के लिए तैयार नहीं है, इसकी वजह को जानने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने लड़के हरि राम साह के घरवालों को थाने बुलाया है। इसके अलावा लड़के को भी थाने आने के लिए कहा। हालांकि, लड़का थाने नहीं आया. लड़का अपने घर से भी भागा हुआ है। वहीं, पुलिस ने बताया कि दुल्हन ने पति के खिलाफ लिखित शिकायत करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन अपने मायके चली गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *