प्रांतीय वॉच

पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी को…शून्य से 05 वर्ष के बच्चों को पिलाई जायेगी पल्स पोलियो की खुराक

Share this

अफताब आलम / बलरामपुर / गत दिवस कलेक्टर  कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में विश्व पोलियो उत्मूलन के तहत् राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस एनआईडी “पल्स पोलियो अभियान” 27 फरवरी 2022 से आयोजन करने के लिए जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पल्स पोलियो अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस 27 फरवरी को बूथ के द्वारा तथा 28 फरवरी 2022 एवं 01 मार्च 2022 को गृह भेंटकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जायेगा। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान का आयोजन के लिए कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवश्यक तैयारी करने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। पल्स पोलिया अभियान के सफल संचालन के लिए माईक्रोप्लान बनाने, लॉजिस्टिक सामग्री उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार की गतिविधि कराने, अंतर्विभागीय समन्वय व सहयोग हेतु संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। डॉ. बसंत कुमार सिंह ने जिले के आम जनता से अपील की है कि वे 27 फरवरी 2022 को अपने नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर शून्य से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो के दो बूंद अवश्य पिलायें।
जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *