प्रांतीय वॉच

भाटापारा- जमीन बेचने का झांसा देकर 40 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो भाइयों में से एक गिरफ्तार

Share this

बलोदा बाजार – प्रार्थी जितेन्द्र कुमार शर्मा पिता विनोद कुमार शर्मा उम्र 36 साल साकिन नयापारा वार्ड भाटापारा ने थाना भाटापारा उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि चुडामणी वर्मा एवं उसका भाई पुरूषोत्तम वर्मा ने अपने सुरजपुरा स्थित कृषि भूमि को जितेन्द्र कुमार शर्मा से बेचने का झांसा देकर चिकनी चुपडी बातें कर बिक्री सौदा इकरारनामा तैयार करवाया।

इकरारनामा के अनुसार उक्त दोनो ने 40 लाख रूपये नगदी एडवांस में प्राप्त किये और इकरारनामा के अनुसार जमीन का रजिस्ट्री नहीं करवाया कुछ दिन बाद इसी जमीन को राजू दास वैष्णव से बेचने का झांसा देकर चिकनी चुपडी बातें करके बिक्री सौदा इकरारनमा तैयार करवाया और इकरारनामा के अनुसार उक्त दोनो ने राजू दास वैष्णव से 01 लाख रूपया प्राप्त किया और रजिस्टी नहीं करवाया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना अधिकारी निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र ही एक्शन लेकर प्रार्थी एवं गवाह का कथन लिपीबद्ध कर साक्ष्या एकत्रित किया है घटना स्थल का नक्शा तैयार किया गया है रजिस्टा्र ऑफिस से उक्त भूमि संबधी बिक्री के संबध में जानकारी लिया गया है।

आरोपी के पता तलाश हेतु उसके सकूनत पर लगातार दबिश दिया गया जिसमें उक्त दोनो आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे मजबूत सूचना तंत्र स्थापित किया गया जिसमें आरोपीगण को विगत रात्रि में घर आने की सूचना मिली थी जिस पर बहुत सबेरे (early morning) घर चारों ओर घेराबंदी कर बल तैनात किया गया कि आरोपी को पुलिस आने की भनक लगते ही भागने के फिराक में थे इसी दौरान पुरूषोत्त्म वर्मा को भागते हुए पुलिस ने देखा तभी आरोपी को पुलिस द्वारा दौड कर पकडा गया है जिसे थाना लाकर पूछताछ किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा सदर के तहत पर्याप्त सबूत पाये जाने से दिनांक 18-02-2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। दूसरा आरोपी चुडामणी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार की जायेग।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *