प्रांतीय वॉच

युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ की हड्डी है : रामदेव कुमावत

Share this

 

कमलेश लहोतरे/  बिलासपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भाजपा कार्यालय में आयोजित बिलासपुर जिला युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि
युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ की हड्डी है मोर्चा के ही कार्यकर्ताओं को आगे चलकर भाजपा संगठन में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है

रमदेव कुमावत ने कहा कि मोर्चा संगठन में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही भाजपा संगठन जैसे महत्वपूर्ण पदों में पहुॅचकर दायितव को निभाना पड़ता है। मोर्चा के सक्रीय जूझारू कार्यकर्ताओं को ही संगठन में जिम्मेदारी मिलती है क्योंकि कि भाजपा ही वह राजनैतिक संगठन है तो कार्यकर्ताओं पर आधारित है। कुमावत ने मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के लिए तैयार रहना है क्योंकि 2023 में पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की तरूणाई युवा आज परेशान है, युवाओं के पास रोजगार नही है बेरोजगार है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे कर युवाओं के साथ धोखाघड़ी की है। प्रदेश का युवा आज सरकार से खफा है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश का युवा कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने तैयार बैठा है। श्रीमती पाण्डेय ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कारगुजारियों के खिलाफ समय-समय पर सड़क पर आकर आंदोलन करते आ आ रहे है।
युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी रितेश गुप्ता ने कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जो संगठनात्मक कार्य सौपा है उसे मोर्चा के कार्यकर्ता बखुबी निभाते आ रहे है, बूथ स्तर पर कार्य तेजी से चल रहा है, एक बूथ 20 यूथ के कार्य पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काम में जूटे है।
युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सुमित प्रताप सिंह ने भी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर जिले में युवा मोर्चा को जो भी दायित्व दिया गया है उसे सिद्त के साथ निभाते आ रहे है। इसलिए बिलासपुर जिले का मोर्चा संगठन मजबूत है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने स्वागत भाषण देते हुए युवा मोर्चा के द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि बिलासपुर जिला युवा मोर्चा को प्रदेश मोर्चा संगठनात्मक द्वारा जो भी कार्यक्रम आदि कार्य सौपा है। उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहा है।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा एवं आभार जिला महामंत्री तिलक देवांगन ने किया। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर मोर्चा के जिला सहप्रभारी संतोष गुप्ता एवं अभय जायसवाल ने भी बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर जिला प्रभारी दीपक सिंह, टीका साहू, इंशु गुप्ता, वैभव जायसवाल, नरेन्द्र यादव, नीलकमल मिश्रा, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, राहुल सराफ, नितिन पटेल, सिद्धार्थ शुक्ला, अभिषेक चौबे, ओमकार पटेल, हरिकेश गुप्ता, अनुभव शुकला, यश देवांगन, लक्ष्मीकांत शास्त्री, विशाल मिश्रा, अल्पेश द्विवेदी, दीपक साहू, कोमल ठाकुर, आदित्या तिवारी, संदीप केशरी, सुनील साहू, पिंकी नागवानी, अंकुश गुप्ता, सीटू चावला, अमरदीप बोलर, मनीष सिहारे, बुद्धेश्वर शर्मा, आशीष शर्मा, संजय चौहान, आशीष तिवारी, महर्षि बाजपेयी, मुकेश राव, ऋषभ चतुर्वेदी, मिथलेश सिंह, राज कैवर्त, तुषार चन्द्राकर, अरविंद साहू, अनीश धीवर, विरेन्द्र अनुरागी, अजय यादव, नरेन्द्र नायक, कामता कुलमित्र, टीकेश्वर कौशिक, जितेन्द्र भास्कर, ज्ञानेन्द्र कश्यप, अभिलाश लुनिया, देवेश खत्री, आशीष मिश्रा, अभिषेक राज, विश्वजीत ताम्रकार, साहिल कश्यप, द्रोण साहू, भुनेश्वर रात्रे, पुष्पेन्द्र दास महंत, अवधेश प्रसाद, राघवेन्द्र पाण्डेय, सरजू यादव, सशांक श्रीवास्तव, हर्ष पटेल, हरिशंकर यादव, दीपेश जलकारे, प्रदीप लोनिया, प्रशांत गौरहा, विरेन्द्र पटेल, विपिन ठाकुर, ओमप्रकाश कौशिक, राकेश तिवारी, धनंजय साहू, सागर कुमार कैवर्त, पिन्टु साहू, विकास पाटनवार, मनोज कुमार बाधेकर, सुरेन्द्र तिवारी, मिस्टर इंडिया, राजेन्द्र कुमार, विवेक साहू, सागर कुमार कैवर्त, अमित कौशिक, पूरन सिंह ठाकुर, जितेन्द्र चतुर्वेदी, होरीलाल यादव, अमित पाण्डेय, धीरज कुमार रजक, नीरज पाण्डेय, प्रमोद धुरी, प्रकाश साहू, विशाल विश्वकर्मा सहित भाजयुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *