प्रांतीय वॉच

दल्लीराजहरा: नगर के बस स्टैण्ड में गुमटी व मकान मालिक के बीच जमीन विवाद को लेकर हुआ विवाद

Share this

इमरान/ दल्लीराजहरा: नगर के बस स्टैण्ड में गुमटी व मकान मालिक के बीच जमीन विवाद को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहा है। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला राजस्व विभाग तक पहूंच गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा बस स्टैण्ड में व्यवसाय के लिए गुमटी कामेश्वर को आबंटित किया गया जो कि मकान मालिक लवण सिंह के घर से सटा हुआ है। इस बीच कामेश्वर ने जबरन उंची पहूंच बताकर गुमटी के आकार को नीचे व उपर को बढ़ाये जाने से सटे हुए मकान का कुछ हिस्सा पर कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर मकान मालिक लवण सिंह व गुमटी मालिक कामेश्वर दोनो के बीच मारपीट व लड़ाई झगड़ा हुआ जो कि मामला पुलिस थाने तक पहूंच चुका है। उक्त मामले को नगर पालिका द्वारा परिषद में बैठक लिया गया जिस पर कमेटी गठित कर दोनो पक्षों को समझाईश दी गई परंतु कोई निर्णय नहीं निकलने पर प्रकरण अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व विभाग को सौपा गया । जहां मामला विचाराधीन स्थिति में है। यह स्पष्ट रूप से बताया जा रहा है कि विचाराधिन स्थिति में दोनो में से कोई भी पहले निर्माण कार्य शुरू कराया जाता है तो उसकी गलती मानी जाएगी।
वर्तमान में विचाराधिन स्थिति में गुमटी मालिक कामेश्वर द्वारा फिर से निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है जो कि उपर वाले हिस्से में हाई टेन्सन विद्युत लाईन गया । बस स्टैण्ड होने के कारण व्यवसाय के दौरान उक्त गुमटी में स्थानीय नागरिकों के अलावा बाहरी व्यक्तियों का नियमित रूप से निरंतर आना जाना लगा होता है और गुमटी के पीछे हिस्से में नाली व मकान के सामने बढ़ाकर निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके वजह से भविष्य में किसी भी प्रकार की बड़ी अनहोनी होने की संभावना बनी हुई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए लगता है कि कामेश्वर अपनी उंची पकड़ बताते हुए कोर्ट की अवहेलना करते हुए फिर से निर्माण कार्य किया जा रहा है।
इस संबंध में वार्ड पार्षद बॉबी छतवाल ने बताया उक्त मामले पर निर्माण कार्य रूकवाने गये थे। जिस पर कामेश्वर ने पालिका द्वारा जारी खारिज पत्र के आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया गया।
नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन से बात करने पर बताया कि उक्त मामले को परिषद में कमेटी गठित किया गया दोनो पक्ष को बुला का समझौता करने प्रयास किया लेकिन कोई भी हल निकलते देख मामले का एसडीएम कार्यालय भेजा गया वर्तमान में उक्त मामला विचाराधीन है।
इस संबंध में एसडीएम से चर्चा करने फोन से संपर्क किया गया पंरतु उनके द्वारा फोन रिसिव नहीं किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *