प्रांतीय वॉच

विधानसभा चुनाव में मुस्तैदी के साथ जूझकर 2023 में फिर से बनानी है भाजपा सरकार : विकास दीवान

Share this

 

आजीवन सहयोग निधि को लेकर संपन्न हुई भाजपा नवागढ़ मण्डल को बैठक

संजय महिलांग/ नवागढ़। नवागढ़ मण्डल में आजीवन सहयोग निधि संग्रहण प्रारंभ करने के लिए नवागढ़ में भाजपा नवागढ़ मण्डल कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें जिला महामंत्री विकास धर दीवान, जिला उपाध्याय फिरतुराम साहू एवं मण्डल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू सहित समस्त शक्तिकेन्द्र एवं बूथ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला महामंत्री दीवान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने आजीवन सहयोग निधि में विस्तार करते हुए जिला से लेकर विधानसभा क्षेत्र व मंडल स्तर तक को जवाबदारी दी है। उन्होंने 28 फरवरी तक आजीवन सहयोग निधि संग्रहण का कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। दीवान ने कहा कि वर्तमान में चुनौती बड़ी है। आगामी विधानसभा चुनाव में हम सबको मुस्तैदी के साथ जूझना है और 2023 में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनानी है। इसलिए सक्रिय होकर काम करना है। इस योजना के माध्यम से बूथों तक जाकर कार्यकर्ता व अन्य सहयोगियों से स्वेच्छा से धनराशि प्राप्त कर सकते है।

उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कार्यकर्ता स्वयं में सक्षम हैं कि वे पार्टी को अंशदान से ही बड़ी राशि एकत्र कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन के संचालन एवं रख रखाव एवं पार्टी खर्च के लिए इस निधि की योजना प्रारंभ की गई थी। इस आजीवन सहयोग निधि संग्रह कर कार्य योजना अनुसार खर्च किया जाता है।

प्रभारी फिरतुराम साहू ने कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है, जो न कभी थकता है न ही रुकता है, बल्कि सतत जनहित में कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करता है।उन्होंने संगठनात्मक चर्चा करते बूथ समिति गठन व सरल पोर्टल का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा, और कहा कि बूथ समिति का होना बहुत जरुरी है, जनता के बीच पहुंचने की पहली सीढ़ी बूथ समिति ही है।

मण्डल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि पार्टी द्वारा नवागढ़ मण्डल के लिए आजीवन सहयोग निधि संग्रह का जो लक्ष्य तय की गई है इसे मिलकर पूरा करना है। बैठक की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।

बैठक में एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, निमिराज सोनवानी, राजेंद्र मिश्रा, भागवत ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर,महेश टण्डन, रितेश मिश्रा,सुरेश निषाद, टिकम गोस्वामी, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, फूलचंद साहू, दुर्जन साहू, मिथलेश सोनकर, धनीराम निर्मलकर, रोहित साहू, उमेश ध्रुव, मोहन बघेल, वीरेश सिंह,केदार साहू, मीना साहू, रामकिशुन साहू, परसादी यादव, सरिता ईश्वर कुम्भकार, मुरारी साहू, बिनो सोनकर, कांति सोनकर, मनी साहू, मुकेश सिन्हा, कुलेश्वर सिन्हा, राजेश निषाद, कन्हैया भोई, सुभाष महिलांग, भरत साहू, राजा खान, हेमा यादव, मोहन चेलक, राजू यादव, दिनेश सोनकर, भागवत सोनकर, विजय सोनकर, अवतार यादव, त्रिलोक साहू, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *