देश दुनिया वॉच

हैवानियत की हदें पार: 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, फेंका रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल से… करीब दो घंटे तक बिजली के पोल में लटकी रही युवती…

Share this

चुरू। राजस्थान के चुरू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां असम की 25 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इंसानियत उसी वक्त मर गई जब कुछ नशेड़ियों ने लड़की से साथ दुष्कर्म कर उसे 25वीं मंजिल से फेंक दिया। दूसरी मंजिल से फेंकने के बाद लड़की बिजली के खंभे से 2 घंटे तक लटकी रही। कुछ समय बाद लड़की की जान बचाई गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता के मुताबिक चार लोग शराब के नशे में आए और फिर उसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी। कुछ देर बाद जब सभी को लगा कि कहीं लड़की मुंह न खोल दे तब उसे रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल की खिड़की से बाहर फेंक दिया।ऊपर से फेंकने के बाद पीड़िता लगभग दो घंटे तक बिजली के पोल से लटकी रही और मदद के लिए चिल्लाती रही। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारा। उसे स्थानीय डेडराज भरतीया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

टजानकारी के मुताबिक इस घटना को चुरू जिला मुख्यालय के धर्मस्तूप पुलिस चौकी से कुछ ही कदमों की दूरी पर चार व्यक्तियों ने अंजाम दिया। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में चूरू के इंद्रपुरा निवासी विक्रम सिंह, भवानी सिंह, देवेंद्र सिंह और चैनपुरा के बुल्ला उर्फ सुनील के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *